300 अंक की गिरावट के साथ खुला बीएसई सेंसेक्स
मुंबई
घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 300 अंक की गिरावट आई जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14700 अंक के नीचे चला गया। सेंसेक्स से शेयरों में पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, आरआईएल, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक सबसे अधिक नुकसान में रहे। दूसरी और सन फार्मा और डॉ रेड्डीज सहित 5 शेयर फायदे में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 गिरावट पर चल रहे हैं।
इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 642 अंक की जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख के बावजूद सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव रहा। पर अंत में यह 641.72 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,858.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 186.15 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,744 पर बंद हुआ।

पाठको की राय